सभी दोस्तों को मेरी तरफ से बहुत २ प्यार. आप सभी को हिंदी नववर्ष की अडवांस में बधाई जो की वैसे तो 13 अप्रैल को मनाया जाता है लेकिन हम इस नए उपयोगी सूत्र को हिंदी में शुरू करने का बीड़ा उठा चुके हैं, इसलिए आप को हिंदी प्रयोग करने का उत्साहवर्द्धन करने की खातिर. दोस्तों अब और समय न गंवा के आते है काम की बात पे. दोस्तों आप को web development के कोर्स में निचे लिखी टर्म्स बहुत काम आएँगी. ये हैं ---
Browser -
ये एक सॉफ्टवेर होता है जो की वेबपेज को लोकेट करने और उसे खोल कर देखने के काम आता है. उदाहरण के लिए Internet Explorer, Mozilla Firefox आदि. आजकल के browsers आपको इंटेरनेट पर मल्टीमीडिया सामग्री देखने की सुविधा प्रदान करते हैं. आप इस कोर्स में जब अपनी फाइल को सेव करोगे तो उनकी आउटपुट को देखने के लिए ऐसे ही किसी एक ब्राउज़र को प्रयोग करोगे. इस वक्त भी आप मेरी इन लाइनों को पड़ने के लिए किसी न किसी ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे होंगे.
Client -
आपका डेस्कटॉप कंप्यूटर जो ऑनलाइन होकर किसी ना किसी वेब सर्वर से जुड़ कर client/server रिलेशनशिप बनाता है. क्लाइंट कंप्यूटर सर्वर को request भेजता है और फिर सर्वर उस request को उसके अनुसार प्रोसेस कर के आपको डाटा भेजता है.
Host -
एक सर्वर कंप्यूटर जो की सर्वर प्रोग्राम चलाता है और क्लाइंट कंप्यूटर को अलग अलग सर्विसेस प्रदान करता है. ये एक काफी शक्तिशाली कंप्यूटर होता है जो नेटवर्क पे जुड़े हुए दूसरे वर्कस्टेशनों को नियंत्रण में रखता है.
HTTP -
HTTP की पूरी फॉर्म है Hyper Text Transfer Protocol. ये वेब द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला सबसे मशहूर प्रोटोकॉल है. HTTP उन नियमों का सेट है जो की इंटरनेट पे फाइलों को ट्रान्सफर करने में प्रयोग होता है. ज्यदातर सभी वेबसाइटों के एड्रेस http:// से शुरू होते हैं.
Internet -
इंटरनेट की शरुआत सन १९६९ में ARPAnet (Advanced Research Project Agency Network) से हुई थी. ये आपस में जुड़े हुए लाखों कम्पूटरों की वर्ल्डवाइड कोल्लेक्शन है जो की TCP/IP और इनसे जुडी हुयी दूसरी सर्विसेज को इस्तेमाल करता है.
Intranet -
ये एक कंपनी द्वारा खुद के इस्तेमाल के लिए बनाया गया एक छोटा नेटवर्क होता है जो वही रूल्स अम्ल में लाता है जो इंटरनेट करता है लेकिन इसकी पहुंच प्राइवेट नेटवर्क तक ही होती है.
TCP/IP -
TCP/IP की पूरी फॉर्म है - Transmission Control Protocol / Internet Protocol. TCP/IP इंटरनेट का एक कोम्निकेशन प्रोटोकॉल है. TCP/IP वो रूल्स तय करता है जिसके द्वारा इन्टरनेट पे जुड़े हुए कंप्यूटरस एक दूसरे से सम्बाद करते है. इंटरनेट पे जितना भी डाटा सेंड किया जाता है वो TCP/IP की मदद से ही किया जाता है. इंटरनेट एक पैकेट स्विचिंग नेटवर्क है. डाटा को छोटे २ पैकेटों में बाँट कर ही उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाता है. TCP/IP दो चीजों से मिल कर बना है - TCP और IP. TCP भेजे जाने वाले डाटा को छोटे २ पैकेटों में बाँट देता है. और IP इन पैकेटों को इनकी मंजिल तक पहुँचाने में रूट प्रदान करता है. IP होस्ट कंप्यूटर का IP address इस्तेमाल करता है ताकि जो डाटा जहाँ पहुंचाना है वहीं पहुचे. इंटरनेट पर जुड़े हर कंप्यूटर का एक अपना अलग यूनीक एड्रेस होता है जिसे IP address कहते है. इसी एड्रेस के द्वारा वो कंप्यूटर वेब पे लोकेट किया जाता है. IP address इस तरह का होता है - 216.239.51.99. ये नंबर 0 से लेकर 255 तक हो सकते है.
Web Designing and Web Development -
एक वेबसाइट को बनाने में दो चीजे काम आती हैं - वेब डिजाईनिंग और वेब डेवेलपमेंट. वेब डिजाईनिंग फ्रंट एंड को देखती है जो की जुड़ा हुआ है वेबसाइट की लुक के साथ. वेबपेज के फोंट्स, उनकी शेप, उनकी बनाबट, पेज का रंग, वेबपेज की लेयआउट, और भी काफी सारी दूसरी विसुअल चीजे. वेब डेवेलोपमेंट बेक एंड को देखती है जो जुड़ा हुआ वेबसाइट की फंक्शनिंग के साथ. खास कर के डायनामिक वेबसाइट की वर्किंग के साथ. ये वेब प्रोग्रामिंग के साथ जुड़ा हुआ पक्ष है.
Website -
एक वेबसाइट वेबपेज, फोटो, म्यूजिक, विडियो आदि का मिश्रण होता है जो की वेबसर्वर पे स्टोर की जाती है और इंटरनेट द्वारा एक्सेस की जाती है. एक सिम्पल वेबपेज .html फाइल होती है.
Webhosting -
ये एक सर्विस है जो कस्टमर को वेबसर्वर पे कुछ स्पेस प्रदान करती है ताकि वो अपनी वेबसाइट को पब्लिश कर सके और बाकि लोग उसको इंटरनेट की मदद से कहीं भी देख सके. इसके लिए वेबहोस्टिंग कंपनी कुछ फीस लेती है.
Webserver -
वेबसर्वर एक हार्डवेयर भी है और एक सॉफ्टवेयर भी. एक हार्डवेयर के तौर पे एक वेबसर्वर बहुत शक्तिशाली कंप्यूटर है जिसमे ढेर सारा स्पेस होता ताकि बहुत सारी वेबसाइटों को सेव किया जा सके. और ये कंप्यूटर दिन रात रन करता है. इस कम्पूटर का नेटवर्क पे एक परमानेंट आयी पी एड्रेस होता है ताकि होस्ट कंप्यूटर इसे कभी भी सर्च कर सके. एक सॉफ्टवेयर के तौर पे वेबसर्वर एक कम्पूटर प्रोग्राम है जो सर्वर पे इंस्टाल कीया जाता है ताकि सर्वर पे क्लाइंट से आने वाली रेकुएस्ट को हेंडल किया जा सके. Apache इस समय सबसे जयादा प्रयोग में आने वाला वेबसर्वर है जो फ्री में उपलब्द है.
WWW -
WWW की पूरी फॉर्म है - World Wide Web. ये इंटरनेट से अलग चीज है. ये इन्टरनेट पे उपलब्ध आपस में जुड़े हुए hypertext documents ka एक निकाय है. WWW की मदद से आप किसी भी वेबपेज से किसी भी वेबपेज की और जा सकते हो बशर्ते वहाँ पे लिंक उप्लब्ध हो.
No comments:
Post a Comment