Sunday, 27 November 2011

HTML

HTML -

HTML की फुल फॉर्म है - HyperText Markup Language.  HTML एक प्रोग्रामिंग भाषा नही है.  HTML एक tag based भाषा है. tag ब्राउज़र को दी जाने वाली कमांड्स है जिनके कारण एक वेबपेज तैयार होता है.  HTML प्लेटफार्म independent है.  टिम बर्नरस ली ने पहला एच टी एम् एल document 1990 में लिखा था.  ये एक मार्कअप भाषा है जो वेबपेज बनाने के काम आती है.  ये SGML (Standard Generalised Markup Language) का एक विकसित रूप है.  एक साधारण वेबपेज .htm or .html एक्सटेंशन वाला पेज होता है.  कोई वेबपेज कैसा तैयार किया गया है इसके लिए आप अपने वेब ब्राउज़र के view menu में जाकर source code चेक कर सकते हैं.  ज्यादातर इस्तेमाल में आने वाला HTML version 4.01 है.  HyperText का मतलब होता है - एक वेबपेज में कुछ ऐसे text होंगे जिनपे क्लिक कर के आप किसी भी वेबपेज पर पहुच सकते है.  आपको html सिखने के लिए सिर्फ एक text editor जैसे की नोटपैड जो की विंडोज के साथ आता है और एक वेब ब्राउज़र जैसे की इंटरनेट एक्सप्लोरर ये भी विंडोज के साथ आता है, की जरूरत होगी. वैसे आप आउटपुट देखने के अलग २ ब्राउज़र इस्तेमाल कर सकते है.  W3C, HTML के मानक रूपों को मैंटैन करती है.

HTML Tags -
HTML tags ब्राउज़र को दी जाने वाली कमांड्स हैं. इन्हें हमेशा < और > संकेतों के बीच में लिखा जाता है. tags दो प्रकार के होते है.

1. container tag -
ये pairing tag होते है. इनमे स्टार्टिंग टैग और एंडिंग टैग दोनों होते है. उदाहरण के लिए
<p>Your text here.</p> container tag
यहाँ पर <p> और </p> html टैग्स है.

2. empty tag -
ये टैग कंटेनर टैग की तरह ही है फर्क इतना है की इनमे सिर्फ स्टार्टिंग टैग ही होते है. एंडिंग टैग नही होते. उदाहरण के लिए
Your text here.<br> empty tag
यहाँ पर <br> html tag hai.

Attributes -
कुछ टैग्स अतिरिक्त इन्फोरमेशन रखते है ताकि अपने अंदर सामने वाले टेक्स्ट को और भी ज्यादा आप्शन दी जा सके. उनके स्टाइल, उनकी लुक के लिए. attributes को हमेशा स्टार्टिंग टैग्स में ही लिखा जाता है. अगर आपने एक से ज्यादा attributes लिखने है तो उनके बीच में स्पेस डाल कर लिखो. ये name/value के पेयर होते हैं. उदाहरण के लिए
<font face = "Arial, Impact" size = "5" color = "red">
Your text here.
</font>
यहाँ पर <font>, </font> html tags हैं. और face, size, color, attributes हैं. और "Arial, Impact", "5", "red" attributes की values हैं. vaue को double quotes में लिखा जाता है. जब ऊपर वाला कोड चलेगा तो टेक्स्ट Your text here, का फॉण्ट arial होगा, आकार 5 hoga, और रंग लाल होगा.


Note -
HTML case sensitive भाषा नही है. फिर भी w3c ने रेकोम्मेंड किया है की हमेशा छोटे अक्षरों में ही टैग्स लिखने चाहिए.
इसलिए HTML, Html, html का एक ही मतलब है. पर हमे टैग्स में हमेशा html ही प्रयोग करना है.

No comments:

Post a Comment