चुनने का अधिकार
यह आपका अधिकार है कि आपको किसी भी चीज की ज्यादा से ज्यादा वरायटी उपलब्ध हों, ताकि आप अपने मन मुताबिक चीज चुन सकें। अगर किसी वस्तु के लिए मनॉपली है, तो आपका हक बनता है कि उस चीज या सर्विस की अच्छी क्वॉलिटी आपको मिले। इसमें बुनियादी चीजें और सर्विस भी शामिल हैं।
सूचित किए जाने का अधिकार
आपको किसी भी चीज या सर्विस की क्वॉलिटी, क्वॉन्टिटी, शुद्धता, मात्रा और कीमत वगैरह जानने का पूरा अधिकार है। बेचने वाले का कर्तव्य है कि वह आपको इन सब बातों के बारे में सूचित करें। आपको अपने मन मुताबिक चीज चुनने या कुछ खरीदने से पहले उसके बारे में हर तरह की जानकारी लेने का अधिकार है।
सुने जाने का अधिकार
यह आपका अधिकार है कि एक कंस्यूमर के रूप में आपकी बात सुनी जाए। इसके लिए अलग-अलग मंच हैं, जहां आप अपनी बात कह सकते हैं। मसलन, आप किसी सर्विस या प्रॉडक्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप उसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं और आपकी बात सुनी जाएगी।
सुरक्षा का अधिकार
आपको अधिकार है कि ऐसी सर्विस और वस्तुओं की मार्किटिंग से बचे रहें, जो आपकी सेहत और संपत्ति के लिए खतरनाक हैं। जो चीजें आप खरीदें, वे न सिर्फ आपकी फौरी जरूरतों को पूरी करें बल्कि यह भी आपका अधिकार है कि वे आपको भविष्य में भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचा सकें।
मुआवजे का अधिकार
अगर आपको धोखे से कोई गलत प्रॉडक्ट या सर्विस दी गई है, तो उसके बदले में आपको सही मुआवजा मिलेगा। ऐसा सिर्फ महंगी चीजों के लिए ही नहीं, सस्ती से सस्ती चीजों के लिए भी होगा। इसलिए अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो शिकायत जरूर करें।
उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार
अर्थात जीवन भर सूचित उपभोक्ता बने रहने के लिए ज्ञान और कौशल प्राप्त करने का अधिकार । उपभोक्ताओं, विशेष रूप से ग्रामीण उपभोक्ताओं की अज्ञानता उनके शोषण के लिए जिम्मेदार है । उन्हें अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए और उन्हें उनका प्रयोग करना चाहिए तभी सफलतापूर्वक वास्तविक उपभोक्ता संरक्षण हासिल किया जा सकता है

No comments:
Post a Comment